-
Advertisement
कल हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा, जनप्रतिनिधियों की टटोलेंगे नब्ज; देंगे जीत का मंत्र
धर्मशाला। हिमाचल में बीजेपी ने मिशन रिपीट करने के लिए चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। पीएम मोदी (PM Modi) दौरे के अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। जगत प्रकाश नड्डा 2 दिनों तक हिमाचल में पार्टी के पंच परमेश्वर सम्मेलनों में शिरकत करेंगे और जनप्रतिनिधियों की नब्ज टटोलेंगे। इन पंच परमेश्वर सम्मेलनों से जेपी नड्डा (JP Nadda) प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी करेंगे। बता दें कि इन सम्मेलनों के माध्यम से बीजेपी (BJP) मूलरूप से जमीन पर आम लोगों की क्या सोच है, इसे जानने का प्रयास करेगी। केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार की जनहित की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी इन सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को बैठकों का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के चंबा में पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे में बदलाव, 13 को आ सकते हैं पीएम
यह जानकारी प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने धर्मशाला में दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस दौरे की शुरुआत कांगड़ा (Kangra) संसदीय क्षेत्र से करेंगे। वह कल यानी 9 अक्टूबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां जेपी नड्डा पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) के लिए जीत का मंत्र देंगे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा इसके उपरांत दोपहर 3 बजे ऑडिटोरियम पॉलिटेक्निक कॉलेज बडू़ में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। 10 अक्टूबर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 बजे मंडी संसदीय क्षेत्र व 3 बजे शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यहां विपाशा सदन में आयोजित होने वाली इस बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेने के लिए सोलन जिला के नौणी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इस बैठक में पंचायती राज एवं नगर निगम नगर परिषद सदस्य शामिल होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


