-
Advertisement
जेपी नड्डा बोले, जो अधिकारी-कर्मचारी एम्स में फिट नहीं बैठेगा, उसकी होगी छुट्टी
बिलासपुर। एम्स (AIIMS) में क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा । इसके अलावा एम्स में नॉट फाउंड फिट कर्मचारियों (Not Found Fit Employees) को नौकरी नहीं दी जाएगी। यह बात मंगलवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि यहां पर हर एक स्टाफ पूरा परफेक्ट रखा जा रहा है। एम्स में क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए बकायदा यहां पर अधिकारियों को आदेश भी जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने जिला अस्पताल बिलासपुर का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से भी मिले
जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर एम्स (Bilaspur AIIMS) में 66 करोड़ की लागत से पेयजल योजना तैयार की गई है, जिसका 95 प्रतिशत कार्य लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर हर फैकल्टी के लिए साक्षात्कार (Interview) हो रहे हैं। इसी के साथ एम्स के विशेषज्ञों को बतौर दिल्ली एम्स से ट्रेन करके बिलासपुर में भेजा जा रहा है, क्योंकि विशेषज्ञों को साफ तौर पर आदेश जारी किए गए हैं कि दिल्ली (Delhi) का कल्चर बिलासपुर एम्स में स्थापित करना है, ताकि प्रदेश वासियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
यह भी पढ़ें: नड्डा ने लगाया सीएम बदलने की चर्चा पर विराम, बोले- जयराम ने नेतृत्व में होंगे चुनाव, सिर्फ कुछ टिकटें बदलेंगे
बता दें कि मंगलवार को जेपी नड्डा ने अधिकारियों से बिलासपुर एम्स की पूरी विस्तत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि जून माह तक बिलासपुर एम्स पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को यहां पर सुविधाएं मिलना भी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके शुभारंभ के लिए स्वयं देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बिलासपुर आने का निमंत्रण दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि अभी चार साल तक एम्स में कार्य करने के लिए विशेषज्ञों के साक्षात्कार जारी रहेंगे। अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी एम्स के लिए फीट नहीं बैठता है, तो उसको यहां पर कोई स्थान नहीं मिलेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=MJSzYXN5Hxw&t=243s
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


