-
Advertisement
कांगड़ा में क्यों दरक रही हैं पहाड़ियां? वजह बताएगा जियोलॉजिकल सर्वे: डीसी
नूरपुर। उपमंडल नूरपुर में मंगलवार को डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों (Disaster Affected Area) का दौरा करने के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि इस मानसून सीजन में कांगड़ा में पहाड़ियां दरकने (Sinking Hills ) के कारणों का पता लगाने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे करवाया जा रहा है। कांगड़ा में पहाड़ियां दरकने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त उपजाऊ भूमि भी बह गई है।
उन्होंने बताया कि जियोलॉजिकल सर्वे (Geological Survey) के लिए 7 टीमें पूरी गहनता से सर्वेक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद भविष्य में इस समस्या से निपटने के लिए ठोस एवम प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े:हिमाचल के शहरों में भी बनेगा परिवार रजिस्टर, अधिसूचना जारी
उपायुक्त ने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों की भूमि आपदा के दौरान बह गई है, उसका पूरा ब्यौरा तैयार करने के साथ उनके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों का स्थाई पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।

