-
Advertisement
KangraDevelopment / PongDamConnectivity / BhavaniSinghPathania
जिला कांगड़ा की जवाली विधानसभा, नगरोटा सूरियां क्षेत्र, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र और देहरा विधानसभा क्षेत्र से विकास को लेकर एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। हिमाचल कांगड़ा की सीमा के साथ पंजाब के तलवाड़ा रेल हेड, जहां वर्तमान में रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं और आने वाले समय में अन्य ट्रेनों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलने की संभावना है, अब सड़क और हवाई संपर्क के साथ-साथ जलमार्ग से भी जोड़ा जाएगा। फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कि आगामी जून माह से पौंग बांध में बोटिंग और शिकारा सेवाएं पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी। इसके साथ ही फतेहपुर , देहरा, जवाली और नगरोटा सूरियां को जल परिवहन के माध्यम से जोड़ने के लिए 30-सीटर बोट चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पौंग बांध के रास्ते इन क्षेत्रों को तलबाड़ा रेल हेड से जोड़कर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाना है।
