- Advertisement -
नादौन। पद्मश्री (Padma Shri Award 2021) की बात की जाए तो इस बार करतार सोंखले (Kartar Sokhale) ने हिमाचल (Himachal Pradesh) की झोली भरी है। उनका नाम भी पद्मश्री पाने वालों की सूची में शामिल है। नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के करतार सिंह एनआईटी हमीरपुर से वर्ष 2019 में रिटायर हुए थे। उन्हें बांस से भगवान की मूर्तियां, एफिल टावर व ताज महल (Taj Mahal from bamboo) बनाने में महारत हासिल है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह बांस की कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शनियां लगाते हैं।
करतार सिंह सोंखले मूल रूप से हमीरपुर जिला (Hamirpur District) के नादौन उपमंडल के टप्पा नारा (Tappa Nara in Nadaun sub-division) में पहली अप्रैल 1959 को जन्मे, उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय पाठशाला गलोड़ से पूरी की। उसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट की पढ़ाई पूरी कर एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) में नौकरी शुरू की। उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से ग्रैंडमास्टर का खिताब भी मिल चुका है। इसी तरह इंडियन एक्सीलेंसी और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड भी उनके नाम पर दर्ज हैं। बांस के टुकड़ों से बोतल के भीतर मंदिर बनाने की भी कला को वह दिखा चुके हैं।
- Advertisement -