- Advertisement -
दुनिया में बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें सॉस काफी पसंद होते हैं। वहीं, बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें केचप बहुत पसंद होते
हैं। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। सॉस (Sauce) और केचप (Ketchup) दोनों चीजें अलग-अलग हैं।
अक्सर लोग इन दोनों चीजों का नाम एक ही अर्थ में ले लेते हैं। जबकि, वे सामान नहीं है।
बता दें कि केचप नाम चीनी शब्द कोइचीप से आया है, जिसका मतलब है फिश ब्राइन या मसालेदार सॉस। जबकि, सॉस शब्द लैटिन शब्द साल्सास से आया है, जिसका मतलब है नमकीन। सॉस और केचप के बीच प्राथमिक अंतर उनके कॉम्पोनेंट में पाया जाता है। सॉस कई तरह की सामग्री को एक साथ मिलाने पर बनता है और केचप सिर्फ टमाटर और सिरके से बनाया जाता है। आज हम आपको सॉस और केचप के बीच का अंतर बताएंगे।
सॉस हमेशा किसी और चीज के साथ परोसा जाता है। सॉस को खाने के स्वाद, नमी और सजावच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सॉस एक चरल मसाला है जो खाने की बाकी चीजों को और भी ज्यादा खाने योग्य बनाता है। जबकि, केचप फिश ब्राइव, जड़ी-बूटियों और मसालों की प्रमुख सामग्री के साथ सॉस पर बेस्ड हैं। इस शब्द का इस्तेमाल उस सॉस के लिए किया जाता है, जिसमें ज्यादा मात्रा में सिरका होता था।
दरअसल, केचप एक प्रकार का सॉस होता है, लेकिन सॉस केचप नहीं होता है। केचप टेबल सॉस है, जो कि टमाटर बेस्ड सॉस की मॉर्डन आइटम है। जबकि, सॉस एक अर्ध-तल या तरल होता है, जिसे नमी और स्वाद बढ़ाने के लिए खाने के साथ परोसा जाता है। सॉस को नमकीन और मीठे दोनों तहर के भोजन के साथ खाया जाता है। जबकिस केचप आमतौर पर फास्ट फूड से जुड़ा हुआ होता है।
- Advertisement -