-
Advertisement
कुल्लू दशहरा में दुर्व्यवहार मामला: डीजीपी से मिले तहसीलदार- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Kullu Dussehra Misbehavior Case: हिमाचल प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज कुल्लू जिला में तहसील दार पर हुई मारपीट की घटना के विरोध में पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। पूरे प्रदेश के तहसील ऑफिस में आज लोगों के काम नहीं हुए और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस बीच तहसीलदार वेल्फेयर कल्याण एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक तिवारी से मिला और तहसीलदार कुल्लू के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग इस घटना के बारे में पूरी तरह से संवेदनशील है और सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मामले में सात लोग गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया, इस मामले में सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच सक्रिय रूप से चल रही है। अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और कानून के अनुसार प्रत्येक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुल्लू जिला में तहसीलदार पर हुई मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को जिला हमीरपुर के सभी तहसीलदार एकजुट होकर डीसी आफिस पहुंचे।@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @Agnihotriinc #kullu #Tehsildar #dckullu pic.twitter.com/pTwcD3IcR6
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 13, 2025
हमीरपुर में डीसी को सौंपा ज्ञापन
जिला हमीरपुर के सभी तहसीलदार एकजुट होकर डीसी ऑफिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए डीसी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहसीलदारों ने कहा कि यह हमला न केवल एक सरकारी अधिकारी पर हुआ है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे तहसीलदारों में नादौन, बड़सर, भोरंज, सुजानपुर और हमीरपुर उपमंडलों के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान तहसीलदार संगठन ने दो दिन के सांकेतिक पंडोल (प्रदर्शन) का ऐलान किया है। हमीरपुर के तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने बताया कि अधिकारी लगातार क्षेत्रीय स्तर पर जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक मनोबल को तोड़ने वाली हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
संजू, अशोक

