-
Advertisement
शिमला में लैंडस्लाइड, मलबे में दब गई गाड़ियां, कई मकानों को खतरा-4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
Himachal Landslide: राजधानी शिमला में बारिश ने तांडव मचा रखा है। शहर के विकासनगर व देवनगर में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। मौक़े पर फ़ायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान हैं। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। भूस्खलन के बाद कई अन्य पेड़ असुरक्षित हो गए हैं और गिरने की कगार पर हैं। इसके चलते रिहाइशी इलाक़े में कई अन्य मकानों के लिए भी ख़तरा पैदा हो गया है। शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने मौक़े पर पहुंचकर नुक़सान का जायज़ा लिया और प्रशासन को असुरक्षित पेड़ों को जल्द काटने के आदेश जारी किए।
शिमला के विकासनगर व देवनगर में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई।हादसे के बाद विकासनगर का यह मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया है@HP_SDRF @NDRFHQ @TTRHimachal @CMOFFICEHP pic.twitter.com/s8Qu79SvRT
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 31, 2025
बारिश के कारण विकासनगर स्थित काली माता मंदिर के पास भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान यहां खड़े वाहन मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 4 से 5 गाड़ियों के दबने की आशंका है।हादसे के बाद विकासनगर का यह मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया है। गनीमत रही कि इस मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।
शिमला के विकासनगर में काली माता मंदिर के पास भूस्खलन हुआ और यहां पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां दब गई….@HP_SDRF @NDRFHQ @TTRHimachal @CMOFFICEHP @PMOIndia pic.twitter.com/whwgpXBFNw
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 31, 2025
जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के कार्य में जुट गई हैं, लेकिन लगातार हो रही बरसात राहत कार्यों में बाधा डाल रही है।हिमाचल के 4 जिले चंबा, सिरमौर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी दी है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

