-
Advertisement
मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ में फिर लैंडस्लाइड, चपेट में आई कार हुई चकनाचूर
kullu landslide: कुल्लू जिला के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास पिछले कई दिनों से लैंडस्लाइड हो रहा है। आज सुबह एक बार फिर भूस्खलन का कहर देखने को मिला है। करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार में सवार चालक और अन्य यात्री स्थिति को भांपते ही तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान सुरक्षित बच गई। हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बरशैणी घट्टीगढ़ में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा और चट्टानें सड़क से गुजर रही गाड़ी पर गिरीं, जिससे गाड़ी चकनाचूर हो गई…..#landslide #Barshaini #Manikaran #Kullu #Debris #vehicle pic.twitter.com/lP36PoeG1n
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) April 18, 2026
बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पहले थोड़ा मलबा गिरा। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर भागा। देखते ही देखते बड़ी-बड़ी चट्टानें भी गाड़ी पर गिर गईं। लैंडस्लाइड के कारण इस मार्ग पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन से यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी गत दिवस इस मार्ग का निरीक्षण किया था।
पार्वती नदी पर वैली ब्रिज बनाने की मांग
मणिकर्ण-बरशैणी सड़क मार्ग से ही पर्यटक खीर गंगा, मानतलाई ट्रैकिंग रूट, तोष, कालका, पुलगा जाते हैं, लेकिन सड़क बंद होने के चलते पर्यटक अब यहां आने से भी डर रहे हैं. हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि वह पार्वती नदी पर एक वैली ब्रिज बनाएं, ताकि अगर पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद होती है तो लोग इस ब्रिज के जरिए मणिकर्ण की ओर जा सकें। मगर इस ओर प्रशासन ने अभी कोई ध्यान नहीं दिया है।
तुलसी

