-
Advertisement
बीएसएफ जवान नरेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
कुल्लू। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश ( India-Bangladesh) की सीमा पर तैनात कुल्लू जिला की पीज पंचायत निवासी बीएसएफ जवान नरेश कुमार( BSF Jawan Naresh Kumar) का आज अंतिम संस्कार किया गया। आज सुबह जवान की पार्थिव देह चार दिन बाद कुल्लू पहुंची, जिसे देख नरेश कुमार की पत्नी बेसुध हो गई। पीज पंचायत के टिकरा बावड़ी से जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद बदाह में ब्यास नदी के किनारे जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ( Funeral with military honors)किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम अमित गुलेरिया, डीएसपी हैडक्वार्टर प्रियांक गुप्ता,विधायक सुंदर सिंह ठाकुर,पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आसपास के ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़ें: आसमानी बिजली गिरने से कुल्लू के जवान की गई जान, पं बंगाल में था तैनात

शहीद नरेश कुमार के बेटे अक्षित और आरव ने पिता को मुखाग्नि दी। नरेश कुमार वर्ष 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और 20 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। उसके बाद 4 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान आसमानी बिजली गिरने से वह गंभीर घायल हो गए थे। सेना के जवान ने उन्हें अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शहीद नरेश कुमार के परिवार में पिता देवी सिंह, माता कमला, पत्नी सत्या देवी के अलावा बड़ा बेटा 1 6 वर्षीय अक्षित और छोटा बेटा 12 वर्षीय आरव है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि शहीद नरेश कुमार बहुत मिलनसार था और सेना में भर्ती होने का जज्बा बचपन से था। वह 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था । नरेश कुमार ने देश की सेवा में शहादत दी है। उन्होंने कहा कि सरकार जवान नरेश के परिवार को आर्थिक मदद और पत्नी को नौकरी दें ताकि परिजनों का गुजारा बेहतर ढंग से हो सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

