- Advertisement -
करसोग। करसोग में लीक सिलेंडर के आग पकड़ने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमकोठी के कटांडा (Katanda) गांव में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में महिला सहित उसके दो बच्चे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। नेहा पत्नी कर्मचंद (Karmachand) घर में खाना बना रही थी।
इसी दौरान अचानक सिलेंडर लीक हो गया और उसने आग पकड़ ली। इस जलते हुए सिलेंडर की चपेट में वह महिला और उसके दो बच्चे आ गए। बच्चों की उम्र छह और चार साल बताई जा रही है। वहीं तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर (Rajender Thakur) ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करसोग के कटांडा गांव में लीक सिलेंडर ने आग पकड़ ली थी जिससे महिला सहित उसके दो बच्चे झुलस गए हैं। तीनों का उपचार करवाया जा रहा है। वहीं घायलों को दो-दो हजार की राहत राशि दी गई है।
- Advertisement -