-
Advertisement
Anni की कुठेड़ पंचायत में तेंदुए की दहशत, गौशाला में बंधी 4 जर्सी गउओं को उतारा मौत के घाट
आनी। उपमंडल आनी के अंतर्गत कुठेड़ पंचायत के कुठेड़ में बीती रात एक तेंदुए ने दुधारू जर्सी गउओं (Jersey cows) पर पशुशाला में हमला बोल दिया। तेंदुए ने गउओं को बुरी तरह नोचकर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय कुठेड़ पंचायत (Kuthed Panchayat ) की प्रधान रोशनी देवी ने इसकी सूचना पुलिस, पशुपालन विभाग व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले से मृत व जख्मी गउओं का निरीक्षण व छानबीन की।
यह भी पढ़ें: Shimla के चिड़गांव में मकान जला, करसोग में आरा मशीन में भड़की आग
तीन से दुधारू गउओं को बना रहा शिकार
प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि उनकी पंचायत के गांव कुठेड़, कटाहर व लौण लोट में तेंदुए (Leopard) ने पिछले तीन दिन में लगातार धावा बोलकर 4 दुधारू गउओं को नोचकर मौत के घाट उतारा है, जबकि 6 गउओं को नोचकर उन्हें बुरी तरह से जख्मी किया है। मरने वाली गउओं में किशोरीलाल कुठेड़ की 2 गाय, दूनी चन्द कुठेड़ की एक गाय, प्रीतम कटाहर की एक गाय शामिल हैं। जबकि सत पाल लौण लोट, यशपाल कटाहर, किशोरीलाल कुठेड़ व प्रीतम कटाहर की एक-एक गाय और दुनी चन्द कुठेड़ की 2 गउओं को बुरी तरह जख्मी किया है।

प्रभावित लोगों को उचित मुआवजे की मांग
प्रधान रोशनी देवी ने इस बारे में सरकार से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजे की मांग की है और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीण बेहद ख़ौफ़ज़दा हैं। लोगों को भय है कि तेन्दुआ आने वाले दिनों में ग्रामीणों पर भी हमला बोल सकता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग इस विषय को गम्भीरता से लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पंचायत क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाए। उधर, इस बारे में वन मंडलाधिकारी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुठेड़ क्षेत्र में तेंदुए द्वारा गायों पर किये गए हमलों को लेकर संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
