- Advertisement -
देश में हर कोई बढ़ती महंगाई से परेशान है। आए दिन रसोई गैस की कीमतों में उछाल हो रहा है। अगर आप भी रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। अब बाजार में नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (Composite Gas Cylinder) आ गया है। ये एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) सिर्फ 633.50 रुपए में मिलेगा।बता दें कि आम सिलेंडर के मुकाबले ये सिलेंडर काफी सस्ता है। ये कंपोजिट सिलेंडर इंडियन (Indian) की तरफ से मार्केट में लाया गया है। इंडेन के नए कंपोजिट सिलेंडर पर जंग नहीं लगेगी और ये केवल 633.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि, गैस के दाम में कोई कमी फेरबदल नहीं हुआ है। कंपोजिट गैस सिलेंडर दो तरह का होगा, एक 10 किलो और दूसरा 5 किलो का।
बता दें कि कम सदस्यों वाले परिवार के लिए यह गैस सिलेंडर काफी सुविधाजनक है। इस सिलेंडर में 10 किलो गैस मिलती है। इस सिलेंडर की खासियत है कि इसे कहीं भी ले जाने में आसानी होती है और यह पारदर्शी होता है।
खाली कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का वजन 5 किलोग्राम होता है, जबकि 10 किलो गैस भरने के बाद इसका कुल वजन 15 किलोग्राम हो जाता है, जो कि मौजूदा स्टील के घरेलू सिलेंडर से वजन में लगभग आधा है। कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए काफी सुविधाजनक होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि आग लगने जैसी दुर्घटनाओं में यह पिघल जाता है इसमें ब्लास्ट नहीं होता है।
कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर देश के करीब 28 शहरों में मिल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य शहरों में उपलब्ध हो सकेगा। 10 किलोग्राम गैस वाला कंपोजिट गैस सिलेंडर भोपाल में 638 रुपए, लखनऊ में 660 रुपए, मुंबई में 634 रुपए, चेन्नई में 645 रुपए, कोलकाता में 652 रुपए, इंदौर में 653 रुपए, गोरखपुर में 677 रुपए और पटना में 697 रुपए में बिक रहा है।
- Advertisement -