-
Advertisement
महंगाई की मार: हिमाचल में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें नया दाम
Last Updated on September 1, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। लोगों के घर का बजट इस महीने से बिगड़ने वाला है। एलपीजी गैस सिलेंडर दोबारा 25 रुपए महंगे हो गए हैं। सितंबर महीने से घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर होम डिलीवरी सहित 987 रुपये में मिलेगा। व्यावसायिक गैस सिलेंडर 75 रुपये महंगा हुआ है। इस महीने से 1848 रुपए में व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में 73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जाने क्या हैं नए रेट
31 रुपए आएंगे खाते में
उधर, घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रुपए उनके बैंक खातों में लौटाए जाएंगे। बीते माह भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़े थे। हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब एक हजार रुपए के करीब पहुंच गई है। महंगाई की मार झेल रही जनता गैस के दाम बढ़ने से मुश्किलों में पड़ने वाली है। बीते दो महीनों में रसोई गैस के दो बार दाम बढ़े हैं।
जुलाई और अगस्त में भी बढ़े थे 25 रुपए दाम
अगस्त महीने के शुरुआत में घरेलू गैस के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू उपभोक्ताओं को 956.56 रुपए चुकाने पड़ रहे थे। इसमें वितरण शुल्क भी शामिल था। वहीं, व्यवसायिक सिलेंडर के दाम 5 रुपए घटे थे। अगस्त महीने में व्यावसायिक सिलिंडर 1773 रुपए में मिल रहा था। इसमें वितरण शुल्क 59 रुपये शामिल था। जबकि जुलाई महीने में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपए और व्यावसायिक सिलिंडर 82 महंगा हुए थे। घरेलू सिलेंडर 931.50 रुपए में मिल रहा था।