- Advertisement -
नई दिल्ली। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है वहीं एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) के बढ़ते दामों ने जनता को डबल झटका दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। फरवरी माह में तीसरी बार सिलेंडर महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर पहले के मुकाबले 25 रुपए महंगा हो गया है।
दिल्ली (Delhi) में इसके लिए अब ग्राहकों को 794 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह ग्राहकों को 769 रुपए की कीमत पर मिल रहा था। कोलकाता में इसका दाम 795 रुपए से बढ़कर 820 रुपए, मुंबई में 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए और चेन्नई में यह 785 रुपए से बढ़कर 810 रुपए हो गया है। हालांकि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले तेल कंपनियों (Oil companies) ने चार फरवरी को सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया था और 14 फरवरी को इसमें 50 रुपए का इजाफा किया था। इसके बाद आज यह फिर से 25 रुपए महंगा हुआ है। यानी एक ही माह में यह 100 रुपए बढ़ा है, वहीं पिछले तीन महीनों में यह 200 रुपए बढ़ा है। दिसंबर 2020 में रसोई गैस सिलेंडर 100 रुपए महंगा हुआ था। जनवरी 2021 में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
- Advertisement -