-
Advertisement
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में प्लेन क्रैश में गई 5 लोगों की जान
Ajit Pawar Plane Crash:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया।जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। #AjitPawar #Maharashtra #DeputyCM #PlaneCrash #Baramati #DGCA #India #PoliticalLeader #Tragedy pic.twitter.com/R6T3CJkRK2
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 28, 2026
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
