-
Advertisement
Vidhan Sabha Elections 2024 Voting : महाराष्ट्र-झारखंड में वोटिंग जारी,पीएम मोद की खास अपील
Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Elections: महाराष्ट्र के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव (Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Elections) के दूसरे चरण (Second Phase) के लिए वोटिंग (Voting) चल रही है। महाराष्ट्र की 228 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतगणना 23 नवंबर को होगी। वहीं झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों में बरहेट जहां से सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और बीजेपी के गमालियन हेम्ब्रम के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं गांडेय से कल्पना सोरेन और बीजेपी की मुनिया देवी के बीच जंग हो रही है।
क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधानसभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है ?
सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने धमकाने की खबरें आ रही है
.@ECISVEEP कृपया जागिये
.@dcpakur ध्यान दें लोकतंत्र के इस महान पर्व में सबको शामिल होने का…
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) November 20, 2024
वोटिंग के बीच झारखंड में जेएमएम ने केंद्रीय बलों पर आदिवासियों को धमकाने का लगाया आरोप लगाया है।
आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर लिखा है कि आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।
-पंकज शर्मा

