-
Advertisement
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन Dr Rajesh Sharma की Dehra स्थित श्री बालाजी हवेली में बड़ा हादसा-बेकाबू ट्रक अंदर घुसा
Dr Rajesh Sharma : पहले नवरात्र पर सुबह-सवेरे आज हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) के देहरा स्थित श्री बालाजी हवेली (Shree Balaji Haveli Dehra) नाम से होटल में बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे एक बेकाबू ट्रक सीधा होटल के भीतर घुस गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। साथ ही ट्रक चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा से कुछ मिनट पहले ही टूरिस्टों का एक ग्रुप होटल से बाहर निकला था,वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। हादसे में होटल का बाहरी हिस्से के साथ-साथ रिसेप्शन एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा के देहरा स्थित श्री बालाजी हवेली नाम से होटल में बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे एक बेकाबू ट्रक सीधा होटल के भीतर घुस गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @himachalpolice @DrRajeshHPCC pic.twitter.com/QYtSIqR5FC
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 22, 2025
कार व दोपहिया वाहन भी चपेट में आए
अनुमान लगाया जा रहा है कि ये नुकसान कई लाखों में हैं। हादसे के वक्त वहां खडी टूरिस्टों की एक कार भी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है,वही एक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बेकाबू ट्रक कांगड़ा की तरफ जा रहा था कि देहरा पुल पर बने श्री बालाजी हवेली नाम से होटल में जा घुसा। हादसे (Accident) के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। घायल ट्रक चालक का उपचार टांडा स्थित डाॅ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बता दे, श्री बालाजी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डाॅ राजेश शर्मा के देहरा में चल रहे व्यवसाय में से ये होटल भी एक है।
-अमित महाजन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

