-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसाः सरकाघाट में खाई में गिरी HRTC बस ,7 लोगों की मौ#त
Himachal Accident: मंडी जिले के सरकाघाट में आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सरकाघाट -जमनी -दुर्गापुर बस मसरेन के पास सड़क से उतर कर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं।जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बिलासपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। SP मंडी साक्षी वर्मा ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

मोड़ से अनियंत्रित हुई बस
यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस मोड़ से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सरकाघाट के डीएसपी भी मौके के लिए रवाना हुए और सभी घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

