-
Advertisement
मेजर मानकोटिया ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर लगाया विराम
Last Updated on October 3, 2021 by Vishal Rana
धर्मशाला। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया (Major Vijay Singh Mankotia) ने कांग्रेस (Congress) आलाकमान को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया है। वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) के कांग्रेस छोड़कर जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कर्मठ नेता हैं। उनका कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए नुकसान देह साबित होगा।
इसके साथ ही बीजेपी (BJP) में शामिल होने की अटकलों पर उन्होने विराम लगाया। मानकोटिया ने कहा कि मैं अभी मैदान में हूं। बीजेपी में जाने का कोई विचार नहीं है। अलग पार्टी बनाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इसके लिए कुछ विधायक व पूर्व विधायक व अन्य लोग उनके संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम बोले- पटक-पटक कर मारना तो पहली बार सुना, ऐसे शब्द का इस्तेमाल ठीक नहीं
कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने से असर पड़ेगा
मेजर मानकोटिया ने कहा कि कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने के बयान से हलचल है। वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम दिन उपचुनाव हैं। साथ ही 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंजाब की घटना का असर उत्तर भारत और अन्य राज्यों में पड़ेगा। मेजर ने कहा कि कैप्टन ने कांग्रेस से असंतुष्ट अन्य नेताओं के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की बात की है।
ऐसे में लगता है कि वर्तमान में कांग्रेस पूरी तरह से अपने पतन की ओर है। गोवा के पूर्व सीएम ने भी टीएमसी ज्वाइन की है, अन्य जगह भी ऐसा ही चल रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कई दिग्गज भी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दोफाड़ होने का खतरा बन गया है। हिमाचल में भी कांग्रेस इसका खमियाजा भुगतेगी। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में भी बंटी हुई है।
सिद्धू हैं पाक का मोहरा
कैप्टन का बचाव करते हुए मेजर मानकोटिया ने सिद्धू को पाकिस्तान का मोहरा बताया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू देशद्रोही है। सिद्धू के चलते पंजाब और हिमाचल की सुरक्ष पर खतरा है। पाकिस्तान सिद्धू को मोहरे की तरह इस्तेमाल करना चाहता है। उन्होंने कहा वह भी एक पूर्व फौजी हैं। और सभी पूर्व फौजी कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन करते हैं, उन्हें स्पोर्ट करते हैं।
कांगड़ा में परिवारवाद कायम
मेजर मानकोटिया ने कांगड़ा में परिवारवाद के हावी होने की बात कही है। उन्होंने पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि इस पत्र में बताया गया है कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में से 13 सीटों पर परिवारवाद ही है। पहले पिता विधायक थे अब उनके बेटे विधायक हैं व बनने की तैयारी में हैं, जबकि कार्यकर्ताओं को वो मान सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने इस पत्र को कांग्रेस आलाकमान को भेजने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बड़े सुधार की जरूरत है।