-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
मंडी। हिमाचल प्रदेश के (Mandi District) मंडी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे (Accident) में चार लोगों की मौत (Death) हो गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदरनगर (Sundernagar) उपमंडल की निहरी तहसील के तहत जरल पंचायत के ओड़ीधार क्षेत्र में बुधवार रात कार गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार सवारों को मौके से निकाला।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: मंडी के निहरी में खाई में गिरी कार, महिला की मौत; तीन लोग घायल
बताया जा रहा है कि सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया है। सुंदरनगर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा (SDM Sundernagar Dharmesh Ramotra) ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में 34 वर्षीय बुद्धी सिंह पुत्र रोशन लाल गांव पनयाली डाकघर निहरी तहसील सुंदरनगर, 37 वर्षीय हेमराज पुत्र मोहनलाल गांव पनयाली, 37 वर्षीय कुशाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह गांव पनयाली, 33वर्षीय यादव पुत्र दिल्लू राम गांव घेरा डाकघर निहरी शामिल हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

