-
Advertisement
Makar Sankranti पर Himachal के तत्तापानी में आस्था की डुबकी,तड़के चार बजे से श्रद्धालुओं का अंबार
Makar Sankranti Tatapani : हिमाचल के तत्तापानी में मकर संक्रांति पर आज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। तत्तापानी में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु गर्म पानी के चश्मे में स्नान कर रहे हैं। तत्तापानी में गर्म पानी निकलता है। मान्यता है कि इसमें स्नान करने से त्वचा रोग दूर होते हैं।

चार क्विंटल खिचड़ी परोसने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्नान के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी भी परोसी जा रही है। तत्तापानी में वर्ष 2020 में साढ़े 4 क्विंटल खिचड़ी परोसने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। कई वर्ष पहले तत्तापानी में संक्राति पर्व पर हरियाणा के यमुनानगर से लाए पतीले में खिचड़ी बनाई गई थी। यहां पर उमडी भीड सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रहों की शांति को तुलादान भी करवा रही है।
-पंकज शर्मा
