-
Advertisement
हिमाचल: चरस की खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
Last Updated on December 5, 2021 by saroj patrwal
चंबा। हिमाचल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। इसी संदर्भ में जिला चंबा में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुकान में छुपा रखी थी चरस, चढ़ा पुलिस के हत्थे
जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य मादक नियंत्रण सैल कांगड़ा ने सुंडला- सलूणी चौक पर शाम के समय नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने सलूणी की तरफ से पगडंडी की तरफ पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका तो वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबारने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली और तलाशी के दौरान पुलिस को व्यक्ति से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान तुलाराम पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव भेड़ला जिला चंबा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।