- Advertisement -
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में तलाशी के दौरान यह सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बैजनाथ को गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान की तलाशी ली। इसी दौरान दुकान पुलिस टीम ने दुकान से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मंगत राम (50) पुत्र खनू राम निवासी भूजलिंग के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ बी डी भाटिया ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -