-
Advertisement
नहीं देखा होगा ऐसा घर, जानिए क्या है इस 4 मंजिला मकान की खासियत
अक्सर हम देखते हैं कि आलिशान घर व बंगला बनाने के लिए लोग पेड़ों को काट देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पेड़ों को काटने के बिल्कुल खिलाफ होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी। दरअसल, एक शख्स ने 40 फीट ऊंचा आम का पेड़ (Mango Tree) को काटे बिना ही चार मंजिला खूबसूरत मकान बनवा दिया है।
यह भी पढ़ें:इन महिलाओं के हौसले को सलाम, पथरीली जमीन पर कर डाली पपीते की खेती
ये घर अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ये घर उदयपुर में बनवाया गया है। साल 2000 में कुल प्रदीप सिंह नाम के आईआईटी इंजीनियर ने इस अनोखे आशियाने को बनाया था। उन्होंने ये मकान 80 साल पुराने आम के पेड़ को बिना काटे उसके ऊपर ही बना दिया है। ट्री हाउस (Tree House) के नाम से मशहूर ये घर फुल फर्निश्ड है। इस घर में सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर में लाइब्रेरी, बाथरूम, डाइनिंग हॉल, बेडरूम, किचन आदि सब बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, इंजीनियर कुलदीप सिंह उर्फ केपी सिंह को पर्यावरण से बेहद प्यार है। इस मकान को बनाने के लिए उन्होंने पेड़ की एक टहनी तक नहीं काटी। उन्होंने अपना घर जमीन से नौ फीट ऊपर बनाया है। इस मकान की ऊंचाई करीब 40 फीट है। इस मकान को बनाने के लिए सीमेंट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस मकान को स्टील, सेल्यूलर और फाइबर शीट के इस्तेमाल से बनाया गया है।
इस घर की खासियत ये है कि जब तेज हवा चलती है तो ये घर झूलने लगता है। इस घर को पेड़ की टहनियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। किसी टहनी को सोफे के स्टैंड की तरह तो किसी टहनी को टीवी स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा घर में कई सारी खिड़कियां लगाई गई हैं, जिससे घर के अंदर बहुत सारे पक्षी आते रहते हैं। इतना ही नहीं
आम के सीजन में पेड़ में फल आते तो ये घर के अंदर भी लटकते देखे जा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
