-
Advertisement
हिमाचल: पुल से कूदकर व्यक्ति ने किया सुसाइड, स्कूल गए दो बच्चे और एक नाबालिग लापता
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक व्यक्ति ने नदी में कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। 42 वर्षीय व्यक्ति ने ख्वाजा मंदिर संतोषगढ़ के समीप पुल से छलांग लगा दी। मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार निवासी बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव (Dead Body) को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार पिछले कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और इसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को राजेश कुमार संतोषगढ़ पुल पर पहुंचा और अचानक ही पुल से नीचे स्वां नदी (Swa River) में कूद गया।

युवक को कूदता देख स्थानीय लोग स्वां नदी किनारे एकत्रित हो गए। कुछ देर में स्थानीय लोग स्वां नदी में उतरे और राजेश को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर संतोषगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ऊना प्रवीण शर्मा ने बताया कि संतोषगढ़ पुल से कूद कर बसाल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: होमगार्ड के जवान ने घर से कुछ दूर की आत्महत्या, 6 पन्नों का छोड़ा सुसाइड नोट
शिमला में स्कूल गए दो बच्चे लापता
इसी तरह से राजधानी शिमला (Shimla) के निजी स्कूल (Private School) में पढ़ने वाले दो स्कूली बच्चे रहस्यमयी परिस्थिति में लापता (Missing) हो गए हैं। दोनों ही छात्र सुबह स्कूल गए थे। लेकिन दोपहर को पता चला कि बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं। स्कूल की तरफ से अभिभावकों को मैसेज आया तब घटना का खुलासा हुआ। अभिभावकों ने पहले अपने स्तर पर इसकी जांच कीए लेकिन जब बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चला तब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अंजू ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी को रोजाना की तरह सुबह 8:20 बजे स्कूल छोड़कर अपने आफिस लौटी। दोपहर के समय उन्हें स्कूल (School) से फोन आया कि उनका बच्चा स्कूल नहीं आया है। उनकी पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला का बेटा भी स्कूल नहीं पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:अंबाला में फंदे से झूलते मिले छह लोग, दो बच्चियां भी शामिल
ऊना जिला में नाबालिग लड़की लापता
जिला ऊना के एक गांव की करीब 15 साल की नाबालिग लड़की (Minor Girl) बिना बताए घर से कहीं चली गई है। स्वजन ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। स्वजन ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक बेटी को भगाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन की सीडीआर जांच शुरू कर दी है ताकि लड़की की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


