-
Advertisement
Manimahesh Yatra शुरू, भोले के भक्त इस बार इस बार गंदगी नहीं फैला पाएंगे-जान ने तसल्ली से
Manimahesh Yatra : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला स्थित मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra) आज यानी शनिवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर छोटे शाही स्नान के साथ आरंभ यह यात्रा राधा-अष्टमी 31 अगस्त तक जारी रहेगी। आज 90 हजार श्रद्धालु शाही स्नान करेंगे, ऐसा अनुमान है।
श्रद्धालु जयकारों की गूंज के साथ आगे बढ़ रहे
देशभर से मणिमहेश आने वाले भगवान भोले के भक्त इस बार यहां गंदगी नहीं फैला पाएंगे। सुक्खू सरकार ने डिपॉजिट रिफंड स्कीम शुरू की है। जिसके तहत प्लास्टिक-पैक्ड फूड (Plastic Packed Food) के पैसे देने होंगे, बाद में यही पैसे प्लास्टिक वेस्ट को एक जगह डंप करने पर रिफंड हो जाएंगे। इस वक्त यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु जयकारों की गूंज के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
-सुभाष महाजन

