-
Advertisement
करसोग में मारुति और ट्रक भिड़े, चालक सहित महिला जख्मी
मंडी। करसोग (Karsog) में ट्रक और कार का एक्सीडेंट हो गया। इस कारण पलट कार खाई में गिर गई। इस एक्सीडेंट (Accident)में चालक सहित एक महिला जख्मी हो गई हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी (Civil Hospital Sunni) में लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें:चुवाड़ी में चुनाव ड्यूटी पर गए कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत
यह घटना देर शाम शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर शमलोट नाला के पास हुई है। इसमें मारुति और ट्रक (maruti and truck) के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार खाई में गिर गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शमलोट नाला के समीप कार और ट्रक के बीच टक्कर होने की सूचना मिली है। जिस पर पुलिस की टीम को स्पॉट पर भेजा गया है।

