-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक अग्निकांडः पिता व तीन मासूम जिंदा जले, जिंदगी-मौत से जूझ रही मां
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। इस अग्निकांग में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए, जिनमें तीन बच्चे है। एक महिला भी बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर सुबह से घायल इस महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीसा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ेः देख लीजिए सीएम साहब! आपके हिमाचल प्रदेश की ये है हालत
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक वाक्या चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोश गांव में हुई है। यहां पर मंगलवार सुबह तीन बजे के करीब एक घर में अचानक आग भड़क गई। इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के चार सदस्य मुहम्मद रफी (26 वर्षीय), उसके बच्चे जैतून (6), समीर (4) और जुलेखा (2) की जलकर मौत हो गई है। मुहम्मद रफी की पत्नी थुना अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगजनी की घटना मंगलवार तड़के तीन बजे हुई ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
