-
Advertisement

Himachal में किराये पर रहने वाले प्रवासी महिला और युवक ने निगला जहर
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक महिला और एक युवक ने जहरीला पदार्थ (Swallows Poison) निगल लिया। यह दोनों किराये के मकानों में रहते थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहले मामला चिंतपूर्णी क्षेत्र के नारी गांव में सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 32 साल की यह महिला सरिता देवी पत्नी अशोक चौहान कस्बा खंड, पलामू जिला झारखंड यहां किराये के मकान में रहती थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन तुरंत चिंतपूर्णी सरकारी अस्पताल (Chintpurni Government Hospital) में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना अस्पताल में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Himachal : कांगड़ा में 22 वर्षीय युवक और 10वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, पढ़ें पूरा मामला
वहीं दूसरा मामला देर रात भरवाईं में सामने आया है। यहां किराये पर रहने वाले 22 साल के युवक सुखदेव ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुखदेव मुहब्बत गंज जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश (UP) का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी व इस दौरान उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को चिंतपूर्णी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे टांडा (Tanda) रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने जाने से मना कर दिया। युवक ने कहा कि वह ठीक है और घर जाना चाहता है। जिसके बाद वह घर चला गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।