-
Advertisement
अगर कोई मंत्री काम नहीं करवा पा रहा है तो ये उसकी कमी, मंत्री अनिरुद्ध बोले- अधिकारी सरकार के पिलर
Vikramaditya vs Anirudh : हिमाचल में बाहरी अफसरों को लेकर दिए गए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर बवाल मचा हुआ है। सुक्खू कैबिनेट के मंत्री विक्रमादित्य के इस बयान से इत्तेफाक ना रखते हुए उन्हीं पर निशाना साध रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत नेगी के बाद अब पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा अगर कोई मंत्री काम नहीं करवा पा रहा है, तो यह उसकी कार्यशैली की कमी हो सकती है। इसमें फंड की उपलब्धता या उसके सही आवंटन का भी मुद्दा हो सकता है, लेकिन हर अधिकारियों के सिर पर जिम्मेदारी डालना उचित नहीं है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा अधिकारियों पर इस तरह के आरोप लगाना ठीक नहीं है। अधिकारी सरकार के पिलर होते हैं और उन पर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाने से उनका मनोबल गिरता है। अपनी गलती दूसरों पर डालने से सिस्टम मजबूत नहीं होता।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/2011371951307264121
21-22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभा
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21-22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टे से जुड़ी सूचनाओं की समीक्षा, चिट्टा की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास समेत अन्य विषयों पर चर्चा के साथ कार्रवाई होगी। इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। ग्राम सभा में चिट्टा से संबंधित पंचायत की मैपिंग की जाएगी। प्रदेश में 264 ऐसी पंचायतें हैं, जो बेहद संवेदनशील पाई गई हैं।
एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में नशे के ख़िलाफ प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री इनाम राशि देंगे। विजेता टीम के लिए 21 लाख रुपए तक की इनामी धनराशि तय की गई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
