हिमाचलः शिमला में 103 टनल के निकट चलती कार में लगी आग, दो घायल

हिमाचलः शिमला में 103 टनल के निकट चलती कार में लगी आग, दो घायल

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। सुबह करीब 6:45 बजे 103 टनल के समीप एक चलती गाड़ी (UP81 CM-6052) में अचानक आग लग गई। जिस कारण गाड़ी पूरी तरह से जल गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का भी अभी कुछ पता नही लग पाया है। हादसे के वक्त गाड़ी में पांच लोग सवार थे, इनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आयी हैं। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।


ये भी पढ़ेः सीएम जयराम का बड़ा फैसला: अनुबंध पर आएंगे पीसमील वर्कर, कम होगी टी मेट बनने की अवधि

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शिमला ओल्ड बस स्टैंड की तरफ आ रही एक कार में 103 टनल के समीप सड़क पर अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए राहत बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से गाड़ी मे लगी आग को बुझा दिया है। आग से कार पूरी तरह जल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि 103 सुरंग समीप एक यूपी नंबर की गाड़ी में अचानक आग लग गई। विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | 103 टनल के निकट | Himachal News | चलती कार | Latest Himachal News | Himachal Pradesh News in Hindi | शिमला | Moving Car | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | latest hp news | Himachal News Today | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | Himachal local news | आग | himachal news abhi abhi | Fire | हिमाचल | hp abhi abhi news | Shimla | दो घायल | 103 tunnel | himachal abhi abhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है