-
Advertisement
मुकेश बोले- GVK कंपनी पर दर्ज हो मामला, सत्ती के बयान पर चुटकी
ऊना। 108 और 102 आपातकाल सेवा को लेकर चल रही चर्चा के बीच नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने प्रदेश सरकार और जीवीके (GVK) कंपनी को आड़े हाथ लिया है। मुकेश ने 108 और 102 का संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है। ऊना में पत्रकारवार्ता में नेता प्रतिपक्ष व मुकेश अग्निहोत्री ने एंबुलेंस सेवा दे रही कंपनी द्वारा सेवा को बंद करने जैसा कदम उठाने पर कड़ा ऐतराज जताया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में 102 और 108 कर्मियों के टर्मिनेशन पर जयराम ने कही बड़ी बात
इस संकट के समय में कंपनी द्वारा अपनी सेवाएं बंद करने व कर्मचारियों को टर्मिनेशन के ऑर्डर (Termination orders) देने पर कड़ी लताड़ लगाते हुए सरकार से आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और एंबुलेंस सेवा जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी भी कोरोना योद्धा हैं, जिन्होंने इस संकट के समय में आगे रहकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कर्मचारियों की सेवा को सरकार के अधीन लेने पर विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jai Ram के गृह जिला में बस अड्डा फीस वसूलने पर भड़के निजी बस ऑपरेटर

वहीँ, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती (Satpal Satti) द्वारा कांग्रेस को नेता और नेतृत्वविहीन कहने पर मुकेश ने चुटकी भरे अंदाज में पलटवार किया है। मुकेश ने कहा कि शायद सतपाल सत्ती अपनी पार्टी की बात कर रहे होंगे, क्योंकि बीजेपी हेडलैस पार्टी है, क्योंकि बीजेपी का कोई अध्यक्ष ही नहीं है। वहीँ मुकेश ने कहा कि सरकार में कई मंत्रालय खाली पड़े हैं, जिन्हें बीजेपी (BJP) भर नहीं पा रही। इसलिए सत्ती अपनी पार्टी की ही बात कर रहे होंगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में अब विधानसभा का सत्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि सब मुद्दों पर चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा का सामना करना चाहिए और इसके लिए स्वयं आगे आकर के सत्र बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जल्द विधानसभा सत्र बुलाया जाना चाहिए। वहीं, साथ ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक निधि को भी बहाल करने की मांग उठाई है।


