-
Advertisement
अंतरिक्ष से आ रहा है एक अनोखा सैंपल, अब खुलेंगे सौरमंडल के राज
वॉशिंगटन। नासा का OSIRIS-Rex स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष से एक अनोखा सैंपल (Unique Sample) लेकर आ रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड सैंपल है। यह हमारे सौरमंडल के बनने का राज खोलेगा। इस मिशन का पूरा नाम ओरिजिन्स, स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, सिक्योरिटी रिगोलिख एक्सप्लोरर (OSIRIS-Rex) है। रविवार को सुबह करीब 11 बजे इसके अमेरिका के यूटाह में उतरने की संभावना है।
स्पेसक्राफ्ट के अंदर लगभग 250 ग्राम उल्कापिंड के सैंपल (Meteor Sample) हैं। स्थानीय समय के मुताबिक रविवार की सुबह नासा इसका 10 बजे लाइव स्ट्रीम करेगा। 10.42 बजे यह कैप्सूल पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। तब इसकी स्पीड 44,498 किमी प्रति घंटे होगी। 13 मिनट के अंदर यह धरती को छुएगा। इस अंतरिक्ष यान को 2016 में लॉन्च किया गया था। इसे बेन्नू नाम के उल्कापिंड पर भेजा गया था। इसके नमूने वैज्ञानिकों को सौर मंडल की उत्पत्ति (Origin Of The Solar System) और विकास के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि उल्कापिंड सौर मंडल के शुरुआती दिनों से बचे हैं।
1.6 फीट की गहराई से निकाला सैंपल
OSIRIS-Rex ने उल्कापिंड की 1.6 फीट गहराई से सैंपल निकाला है। यह उल्कापिंड सख्त नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पत्थरों और धूल से भरा है। मई 2021 में बेन्नू से उड़ान भरने के बाद नासा (NASA) का यान पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। दो बार सूर्य का चक्कर लगाने के बाद यह पृथ्वी के करीब से उड़ा। यूटाह टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के डिफेंस डिपार्टमेंट के एक विशाल इलाके में यह उतर सकता है।
यह भी पढ़े:कल सूर्योदय होते ही नींद से जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान, इसरो तैयार
इस तरह उतरेगा स्पेसक्राफ्ट
लॉकहीड मार्टिन स्पेस सेंटर के अनुसार, ‘एक पैराशूट के जरिए कैप्सूल के गिरने की रफ्तार को 18 किमी की गति तक लाया जाएगा। जब यह उतर जाएगा तो रिकवरी टीम कैप्सूल को एक बार फिर से पाने के लिए मौके पर खड़ी रहेंगी।’ यह राइफल बुलेट से 15 गुना तेज स्पीड से धरती की ओर बढ़ेगा। उल्कापिंड बेन्नू का आकार 500 मीटर के व्यास में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


