-
Advertisement
खड़ापत्थर के नीचे बनेगी सुरंग रोहड़ू शिमला की दूरी होगी 12 किमी कम
शिमला। सर्दियों में बर्फ गिरने के बाद खड़ापत्थर (khadapathar) में ना तो रोड बंद होगा और न ही शिमला से रोहड़ू, जुब्बल और डोडराक्वार एरिया के लोगों को मुश्किलों का सामना करना होगा। अब लोगों को इस मुश्किल से बचाने के लिए खड़ापत्थर के नीचे टनल (Tunnel) बनाई जाएगी। यहां पर सुरंग बनाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की ओर से केंद्र को भेजा गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एनएच ( National highway).705 पर खड़ापत्थर के नीचे सुरंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। इस सुरंग को बनाने में लगभग 250 करोड़ खर्च (cost) होंगे।
लगभग 3 किमी की होगी सुरंग
इस सुरंग को बनाने के प्रस्ताव में बताया गया है कि खड़ापत्थर सुरंग की लंबाई (lenghth) 2840 मीटर रहेगी। लेकिन इस टनल तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ से एनएच-705 से अलग रोड निकाले जाएंगे। पहला रोड कोटखाई की तरफ पश्चिमी छोर से टनल तक 563436 मीटर होगा। जुब्बल की तरफ पूर्वी छोर से एप्रोच रोड की टनल तक की लंबाई 969.659 मीटर होगी। एप्रोच रोड को मिलाकर इसकी कुल लंबाई 4373.095 मीटर होगी। बचाव सुरंग की लंबाई 3095 मीटर होगी।
दूरी होगी 10 से 12 किमी कम
विक्रमादित्य सिंह ने कहा ठियोग, कोटखाई, हाटकोटी एनएच पर खड़ापत्थर के समीप भारी बर्फबारी से जुब्बल.रोहड़ूए डोडरा.क्वार और उत्तराखंड जाने वाले लोगों को परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस सुरंग के निर्माण से शिमला से रोहड़ू की दूरी 10 से 12 किलोमीटर कम होगी। इससे परिवहन लागत में भी कमी आएगी। इस सुरंग के बनने से पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और गिरिगंगाए कुप्पड़ए हाटकोटीए चांशल.पास जैसे पर्यटन क्षेत्र बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेंगे। इस सुरंग के बनने से उत्पादों के परिवहन की लागत में भी कमी आएगी।
यह भी पढ़े:12 जून को 68 बच्चे बनेंगे बाल विधायक-आम जन की परेशानियों को साझा कर सकेंगे
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


