-
Advertisement
रोहड़ू के रनोल में हादसा: खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की गई जा#न
Shimla Accident: शिमला जिला के रोहड़ू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ग्राम पंचायत रनोल में हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात दोनों पिकअप गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ी खाई में गिर गई।
क्रैश बैरियर लगे होते तो टल जाता हादसा
मृतकों की पहचान लोकिंदर सिंह एवं विरेंद्र सिंह निवासी रनोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ, वहां पर क्रैश बैरियर या पैरापिट लगे होते तो हादसा टल जाता। सूचना मिलने पर मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
संजू चौधरी

