-
Advertisement
मंडी में तेज रफ्तार का कहर, हाइड्रा से टकराई कार, 3 युवकों की मौ#त- 2 घायल
Mandi Accident: हिमाचल की सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते वाहन जान लेने लगे हैं। मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत पांच युवक एक कार( एचपी 82-8322 ) में सवार हो कर नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। कार की गति तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल बिलासपुर एम्स रेफर
मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही, उपमंडल बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों में हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही शामिल हैं। हादसे में हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर एम्स रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

