-
Advertisement
Anju | Pakistan | Nasrullah |
Last Updated on October 2, 2023 by Soumitra Roy
पाकिस्तान में नसरुल्ला के साथ जिंदगी बिता रही भारत की अंजू अब इस महीने भारत आने वाली हैं। अंजू ने खुद इसका ऐलान किया है कि वह अक्टूबर में अकेले भारत वापस लौटेंगी। अंजू ने कहा है कि मेरा अकेले भारत जाने का इरादा है और बाद में नसरुल्ला को बुलाएंगी। अंजू ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आ रही है और उनसे मिलने के लिए बेताब हूं। बच्चे मेरा इंतजार कर रहे हैं। वहीं अंजू के पहले पति अरविंद पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं और जांच की भी मांग की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि अंजू को आईएसआई से मदद मिली। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या अंजू को भारत पहुंचने पर हिरासत में लिया जाएगा। पाकिस्तान जाकर अंजू अब नसरुल्ला से शादी करके इस्लाम अपना चुकी हैं और उनका नया नाम फातिमा हो गया है। वह इस समय खैबर पख्तूनख्वा इलाके में नसरुल्ला के साथ जिंदगी बिता रही हैं।