-
Advertisement
तंगहाली से परेशान ऑटो संचालकों ने CM Jai Ram को भेजा ज्ञापन, विशेष नीति बनाने की फरियाद
बिलासपुर। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो माह से बेकार बैठे ऑटो रिक्शा चालकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इन लोगों के लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना मुशिकल हो गया है। जिसको लेकर सोमवार को दी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन बिलासपुर (Auto Rickshaw Operators Union Bilaspur) ने डीसी बिलासपुर के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में यूनियन के प्रधान मोहम्मद रफी ने प्रदेश सरकार से कोविड 19 (Covid-19) के चलते ऑटो रिक्शा संचालकों को हुई आर्थिक क्षतिपूर्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा ऑटो रिक्शा ऑपरेटर के लिए विशेष नीति बनाए जाने की मांग की है। वहीं यूनियन ने डीसी बिलासपुर (DC Bilaspur) से शहर में ऑटो रिक्शा चलाए जाने की अनुमति प्रदान करने का भी आग्रह किया, ताकि ऑटो रिक्शा संचालक अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
यह भी पढ़ें: अब Himachal में भी मजदूरों को बिना राशन कार्ड मिलेगा आटा-चावल और दाल

ज्ञापन में कहा गया है कि लॉकडाऊन (lockdown) के चलते ऑटो रिक्शा संचालक ना ही देय टैक्स, बैंक लोन की किश्त, बच्चों की फीय व मकान आदि का किराया दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आय का एकमात्र साधन ऑटो संचालन ही है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से न्यूनतम मजदूरी के तहत 7500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिए जाने, बैंक लोन की ईएमआई बिना शर्त माफ करने, एक वर्ष के सारे टैक्स और इन्श्योरेंस माफ किए जाने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन (Memorandum) में पैरामैडीकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी और हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों व परिचालकों के लिए बनाई गई विशेष बीमा नीति की तर्ज पर ऑटो ऑपरेटरों व ऑटो चालकों का बीस लाख रुपए का बीमा करवाए जाने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

