-
Advertisement
सोलन में साले ने मारी जीजा को गो#ली, पूर्व उप-प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा द#म
Himachal News: सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत में एक पूर्व उप-प्रधान की उसके साले ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। साईं बस स्टैंड के पास आज दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार में सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई।गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव के तौर पर हुई है। गोली चलाने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। गोली चलाने की वजह आरोपी के गिरफ्तारी के बाद साफ हो पाएगी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
आपसी रंजिश के चलते चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल अपनी कार से साईं पंचायत की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह साईं बस स्टैंड के समीप पहुंचे, बाइक पर सवार सुरेश कुमार हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी पहुंचाया।बद्दी के डॉक्टरों ने सोहन लाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते गोली चलाई गई थी, जिसमें पूर्व उप-प्रधान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

