-
Advertisement
यहां ऑफिस में एक रात रुकने के मिल रहे हजारों, आखिर क्या है माजरा यहां पढ़े
देश में कोरोना (Corona)के मामलों में कमी आई है और जनजीवन फिर से पुराने ढंग से चलने लगा है। कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination) की बदौलत ही संक्रमण पर काबू पाया गया है। संक्रमण के मामलों में आई कमी के चलते अधिकांश राज्यों ने बंदिशें हटा ली है। चिंता जनक बात यह है कि दुनिया के कई देशों में अभी फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जहां से इस संक्रमण की शुरूआत हुई थी वहां के कुछ शहरों में तो बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन(lockdown) तक लगाना पड़ा है। चीन के शंघाई में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। वहां पर कई कर्मचारियों को ऑफिस में ही रहना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- सावधान! आधार कार्ड से लोन देने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, पढ़े क्या है सच्चाई
शंघाई की बात करें तो यह चीन(China) का प्रमुख शहर है। यहां पर प्रमुख कंपनियों के अलावा तमाम बड़े बैंक स्थित हैं। शंघाई ही वह शहर है जहां चीन का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज भी स्थित है। कोविड लॉकडाउन की वजह से कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए दफ्तर में ही रहने की व्यवस्था कर रही है। सीधे कहें तो काम करने के बाद वह दफ्तर में ही रहेंगे और वहीं आराम करेंगे। इसके लिए कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रति रात के एक्स्ट्रा हजारों रुपये तक का भुगतान कर रही है। सीएनन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को एक रात रुकने के लिए 6 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों को डिनर, नाश्ता, सोने के लिए स्लीपिंग बेड जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। आपको बता दें कि शंघाई में कोविड के मामलों ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है अभी तक 25 हजार से ज्यादा मामले यहां सामने आ चुके हैं जिसके बाद सरकार ने यहां कोविड लॉकडाउन लगा दिया है।

