-
Advertisement
Cow Cuddling Therapy: गाय की धड़कन सुनने के लिए लोग खर्च रहे हजारों
Last Updated on November 14, 2023 by saroj patrwal
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति तनाव (Tension) में हैं। परेशानी, से दूर भागने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। तनाव दूर करने में पालतु जानवर एक अहम भूमिका निभाते हैं। अकसर लोगों ने घर में पालतु जानवर पाले होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गाय की धड़कन सुनने से भी तनाव दूर होता है। यूरोपीय देशों में काउ कडलिंग करने के लिए लोग हजारों रु. खर्च कर रहे हैं। काउ कडलिंग (Cow Cuddling) अमेरिकियों के बीच भी ये काफी पसंद किया जा रहा है।
लोगों का दावा थेरेपी सचमें फायदेमंद
यहां पर एक घंटे तक गाय (Cow) के साथ अकेले समय बिताने के लिए लोग 5100 रुपये चुका रहे हैं। लोग खुशी-खुशी पैसे खर्च कर ये थेरेपी (Therapy) आजमा रहे हैं, और लोगों का दावा है कि ये सचमें फायदेमंद है। न्यूयॉर्क स्थित माउटेन फॉर्म हाउस में इस तरह की सुविधा दी गई है। बीते नौ साल से इस जगह पर वेलनेस सत्र चलाया जा रहा है। फार्म की मालिक सुजैन वुलर्स के अनुसार, उन्होंने पहले 3 एकड़ का घोड़ों का वेलनेस सेंटर शुरू किया था, लेकिन बाद में मेरे मन में आया कि इसमें गायों को भी रखना चाहिए।
अमेरिका के लोग इस थेरेपी से अनजान थे
सुजैन वुलर्स मूल रूप से नीदरलैंड (Netherland) की रहने वाली है। वुलर्स का कहना है कि उन्हें हीं पता था कि अमेरिका के लोग इस थेरेपी से अनजान हैं। लोग पालतु कुत्ता या बिल्ली तो पालते हैं पर बड़े जानवरों से दूर रहते हैं। वुलर्स का मानना है कि गाय का शांत व्यवहार लोगों को रिलेक्स कराता है। अगर लोग अकेले शांत जगह में गाय की धड़कने सुनते हैं तो वह तनाव मुक्त हो सकते हैं। इस थेरेपी से इंसान अपनी सारी परेशानियां भूल जाता है।