-
Advertisement
तेल के टैंकर में ले जा रहे थे गोवंश, एक्साइज विभाग की नाकेबंदी में आया सच आया सामने
Cow Smuggling Himachal: बिलासपुर जिला में तेल के टैंकर में गोवंश की तस्करी करने का मामला सामने आया है। एक्साइज विभाग की टीम ने गाय और बैलों से भरा एक तेल का टैंकर पकड़ा है। टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, जबकि तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले हैं। मौके से चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टैंकर में तेल नहीं, बल्कि गोवंश ठूंसा था
जानकारी के मुताबिक, एक्साइज विभाग ने गरामौड़ा में रात के समय नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक डीजल टैंकर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। कुछ ही दूरी पर टैंकर फिसलकर सड़क किनारे नाली में फंस गया।जब चालक से दस्तावेज मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगा और कागज़ दिखाने में नाकाम रहा। शक गहराते पर टैंकर की गहन जांच की गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए — टैंकर में तेल नहीं, बल्कि गोवंश ठूंसा गया था।
टैंकर को किया था मॉडिफाई
जांच में सामने आया कि टैंकर को बड़ी चालाकी से मॉडिफाई किया गया था। उसके पिछले हिस्से को काटकर एक खुफिया खिड़कीनुमा दरवाज़ा तैयार किया गया था, जिसे बाहर से पहचान पाना नामुमकिन था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेते हुए सभी पशुओं को सुरक्षित जकात गौशाला पहुंचाया गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औरजांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।
सुभाष चंदेल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

