-
Advertisement
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का एक्शन-एअर इंडिया के 3 अधिकारियों पर गिरी गाज
DGCA Action: एअर इंडिया के खिलाफ विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने बड़ा एक्शन लिया है। डीजीसीए ने एअर इंडिया को गंभीर चूक के कारण अपने तीन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दे दिया है। इनमें एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है। 20 जून के अपने आदेश में डीजीसीए ने एयरलाइन को बिना देरी किए इन तीन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

एअरलाइन ने कहा-इस बीच, कंपनी के चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (आईओसीसी) पर सीधे निगरानी रखेंगे। एअर इंडिया यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्टेंडर्ड प्रक्टिसेस का पूरी तरह से पालन हो। वहीं, डीजीसीए के आदेश में कहा गया है-लाइसेंसिंग, आराम और रीसेंसी जरूरतों में चूक के बावजूद एअर इंडिया द्वारा फ्लाइट क्रू के शेड्यूल और संचालन के संबंध में बार-बार और गंभीर उल्लंघनों का स्वेच्छा से खुलासा किया गया है।
पंकज शर्मा
