-
Advertisement
हिमाचल में डबल मर्डर : महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में डबल मर्डर (Double Murder) का मामला सामने आया है। यहां एक मां और और उसके 9 वर्षीय बेटे की बड़ी ही बेदर्दी से हत्या कर दी गई है। दोनों को तेजधार हथियार (Sharp Weapon) से मौत के घाट उतारा गया है। घटना जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में बीती आधी रात को सामने आई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। आज यानी शुक्रवार सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस थाना सराहां पच्छाद से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही डीएसपी राजगढ़ (DSP Rajgarh) भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा जिला सिरमौर के एसपी (SP Sirmaur) ने भी मौके का दौरा किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दिन दिहाड़े घर में घुस कर मारी गोली, व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
बताया जा रहा है कि अल सुबह करीब चार बजे के आसपास हुए इस डबल मर्डर के बारे में पुलिस कोई भी खुलासा करने से परहेज कर रही है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चमेंजी पंचायत में 30 वर्षीय उर्मिला तथा नौ वर्षीय सक्षम की किसी ने तेजधार हथियार से हत्या (Murder) कर दी है। हत्या किसने कीए देर रात को कब हुई तथा हत्या में कौन शामिल हैं, यह सब अभी तक एक पहेली बनी हुई है, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उर्मिल का पति मजदूरी करता है, जो कि गुरुवार रात को घर नहीं आया था। वह नारग के पास ही अपने मजदूरी स्थल पर रात को रूक गया था। वहीं दोनों हत्याओं की पुष्टि करते हुए चमेंजी पंचायत के प्रधान शिशुपाल ने बताया कि दोनों ही हत्या देर रात को हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। बता दें कि इससे पहले रामपुर में एक कॉलेज छात्रा का शव मिला था। जिसका गला चार्जर की तार से घोंट कर मौत के घाट उतारा गया था। वहीं उसके बाद ऊना के चिंतपूर्णी में कांगड़ा के एक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।