-
Advertisement
शिमला में फिर पेयजल की किल्लत, अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन होगी आपूर्ति
Water Crisis in Shimla: शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला (Shimla) में बढ़ती गर्मी के साथ ही पीने के पानी की किल्लत (Water Shortage) भी बढ़ती जा रही है। सप्ताह में 6 दिन पानी की आपूर्ति के कंपनी के दावे फेल हो गए हैं। अब शहर में सप्ताह में केवल 5 दिन पेयजल की आपूर्ति होगी और दो दिन कट रहेगा। बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल परियोजनाओं में जल स्तर कम हो गया है, जिस वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि शिमला शहर में पांच दिन ही पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
वहीं, शहर में अब टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति (Water Supplies) शुरू कर दी गई है। बुधवार को कंपनी के पास 20 टैंकरों की मांग पहुंची। इनमें राष्ट्रपति निवास छराबड़ा समेत शहर के डीएवी लक्कड़ बाजार, कृष्णानगर और लालपानी स्कूल के लिए दोपहर के समय टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति दी गई। पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि कई स्कूलों में तो शौचालय तक बंद करने पड़ गए हैं।

