-
Advertisement
स्कूल आ धमके एजुकेशन मिनिस्टर, छात्रों से ऑनलाइन की बात तो दिखें उत्साहित
सोलन। जिला सोलन के अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में शिक्षा मंत्री (Education Minister) गोविंद सिंह ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आने वाले दिनों में स्कूल खोले जाने को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही स्कूल परिसर व यहां होने वाली गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से चल रही नौंवी कक्षा के छात्रों से हर घर पाठशाला में इनसे संवाद करके ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में छात्रों (Students) से चर्चा की व स्कूल खोलने पर भी बातचीत की। इस दौरान छात्र बेहद उत्साहित दिखाई दिए ओर स्कूल खोलने का मंत्री से आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल, कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थान खोलने को लेकर आदेश जारी

बाद में गोविंद सिंह ठाकुर (Govind Thakur) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस घड़ी में हर घर पाठशाला के माध्यम से हमारे अध्यापक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जिसके लिए उन्होंने समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल की दो मंजिला भवन बनाने को बात उनके समक्ष रखी जिसे शिक्षा मंत्री ने जल्द इस विषय को लेकर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर, एसएमसी के सलाहकार नरेश शर्मा सहित स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

