-
Advertisement
विदेशी पैराग्लाइडरों ने बीड़-बिलिंग से भरी थी उड़ान, खराब मौसम ने पहुंचा दिया लडभड़ोल
Emergency Landing of Paragliders: जोगिंदरनगर के तहत लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरे। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख आसपास के ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। विदेशी पैराग्लाइडरों की पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है। अलेक्स और युवरा ने पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए वह रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा में तरफ पहुंच गए।
पैराग्लाइडरों ने दिखाई सूझबूझ
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम को खराब होता देख पैराग्लाइडरों ने सूझबूझ दिखाई और गोरा गांव के समतल खेतों को देखते हुए वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गांव में अचानक किसी विदेशी पैराग्लाइडर के उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में विदेशी पायलट अलेक्स ने स्थानीय लोगों को बताया कि खराब मौसम के कारण हवा में उड़ान जारी रखना खतरे से खाली नहीं था, इसलिए उसे मजबूरी में यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
लक्की शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

