-
Advertisement
एसपी साहब! मारपीट में शामिल पकड़े जाएं बाकी सभी आरोपी, एट्रोसिटी एक्ट में दर्ज हो मामला
मंडी। जिला मंडी (Mandi) की ग्राम पंचायत उरला गांव बडवाण में 20 नवंबर की शाम को अनुसूचित जाति के दो भाइयों के ऊपर जानलेवा हमला (Attack) हुआ, जिसमें हमलावरों ने दोनों भाइयों को मारकर ढांक से नीचे गिरा दिया। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष के अनुसार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग (Health Department) उनकी अनसुनी कर रहा है। इसी से तंग आकर गुरुवार को पीड़ित परिवार ने दर्जनों लोगों व संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मंडी (SP Mandi) को अपना एक मांग पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : सगे भाइयों पर तीन ने किया जानलेवा हमला; मरा समझ जंगल में फेंक हुए फरार
पुलिस को दिए मांगपत्र में परिजनों ने मांग उठाई है कि इस मामले में तीन और लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने भी साथ मिलकर उनके दो बच्चों को जानवरों की तरह पीट कर नाले में फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और शायद इसी वजह से इनको न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। परिजनों ने मांग उठाई है कि मामले की गहनता से छानबीन की जाए और जो लोग मारपीट कर खुले में घूम रहे हैं उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जताया आक्रोश
वहीं इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने भी कड़ा आक्रोष जाहिर किया है। रोष जाहिर करते हुए भीम आर्भी की मंडी जिला महिला विंग की अध्यक्ष किरण राही ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अनुसूचित जाति के लोगों के साथ प्रदेश में बढ़ती जा रही हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन को दो दिनों के भीतर मारपीट में शामिल सभी लोगों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है और ऐसा न होने की सूरत में पूरी मंडी को नीला करने की बाद भी कही है।
जिला पार्षद रविकांत ने की मामले की निंदा
वहीं इस प्रकार की घटना की जोगिंद्रनगर ब्लाक के जिला पार्षद रवि कांत ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने मांग उठाई है कि मामले में एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मुकद्दमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और अगर इन गरीब लोगों के हकों को रोंदा जाएगा तो आने वाले समय में सीपीआईएम भी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


