- Advertisement

पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन; देश परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के छोटे भाई थे
General VN Sharma Passes Away: भारतीय सेना के 14वें थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल वीएन शर्मा का निधन हो गया है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से संबंध रखते थे। देश की सुरक्षा और सैन्य सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाले इस ऐतिहासिक परिवार के वीर योद्धा के जाने से सैन्य जगत और उनके गृह राज्य में शोक की लहर है।
सैन्य करियर और ऐतिहासिक चुनौतियां
जनरल वी.एन. शर्मा को जून 1950 में सेना की प्रतिष्ठित ’16 कैवलरी’ (आर्मर्ड कोर) में कमीशन मिला था।अपनी दूरदर्शिता और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के बल पर वे मई 1988 में भारतीय सेना के सर्वोच्च पद (थल सेनाध्यक्ष) पर आसीन हुए।उनके कार्यकाल के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (IPKF) का ऐतिहासिक ऑपरेशन चल रहा था।उसी समय पूर्वोत्तर भारत में भी सुरक्षा स्थितियां काफी संवेदनशील थीं, जिसे उन्होंने अपनी कुशल रणनीति से संभाला।
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया
जनरल वी.एन. शर्मा का पूरा परिवार भारतीय सेना की सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा उदाहरण रहा है। मेजर सोमनाथ शर्मा (बड़े भाई) 1947 के बड़गाम युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।उन्हें स्वतंत्र भारत का पहला मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर नाथ शर्मा (बड़े भाई): भारतीय सेना के पूर्व मुख्य अभियंता (इंजीनियर-इन-चीफ) के रूप में राष्ट्र को अपनी सेवाएं दीं।
मेजर जनरल अमरनाथ शर्मा (पिता) सेना की मेडिकल सर्विसेज के डायरेक्टर रहे। उन्होंने वैश्विक संस्था WHO के महानिदेशक (Director General) पद के प्रस्ताव को ठुकराकर देश सेवा को प्राथमिकता दी थी। उनकी बहन ने भी ‘आर्मी मेडिकल कोर’ (AMC) में ब्रिगेडियर के पद पर रहते हुए देश की सेवा की
राहुल कुमार

